
प्रधानपाठक के कॉल पर मिलने पहुंची महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस की कार्रवाई — प्रधानपाठक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां स्कूल के प्रधानपाठक ने महिला से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

फोन पर बुलाया और की छेड़छाड़
पुलिस के अनुसार, प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले, जो बलौदा क्षेत्र के झपेली गांव के स्कूल में पदस्थ है, उसने अकलतरा क्षेत्र की एक महिला को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने पहले फोन पर अशोभनीय बातें कीं, फिर स्टेशन के पास बुलाकर छेड़छाड़ की।
महिला ने विरोध किया तो प्रधानपाठक मौके से भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी को बम्हनीन गांव से दबोचा
अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गृहग्राम बम्हनीन से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
BNS की धारा 74 और 79 के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 79 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



