March 5, 2026
Raipur: सत्संग में सक्रिय चेन स्नैचर, प्रवचन सुन रही 84 वर्षीय वृद्धा के गले से सोने की चेन लेकर फरार

Raipur: सत्संग में सक्रिय चेन स्नैचर, प्रवचन सुन रही 84 वर्षीय वृद्धा के गले से सोने की चेन लेकर फरार

Dec 8, 2025

बूढ़ापारा स्टेडियम में हुई चोरी की वारदात

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संतों के सत्संग कार्यक्रम के दौरान एक चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। यह घटना बूढ़ापारा स्टेडियम में रविवार दोपहर हुई, जहां प्रवचन सुनने पहुंची 84 वर्षीय महिला के गले से चोर सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।

84 वर्षीय महिला के गले से झपटी चेन

ब्राह्मण पारा, पुरानी बस्ती निवासी लक्ष्मी मिश्रा (84) सत्संग सुनने स्टेडियम पहुंची थीं। प्रवचन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक चेन स्नेचर उनके बेहद करीब आया और गले से सोने की चेन झपटकर मौके से भाग निकला। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास बैठे लोग भी समझ नहीं पाए।

कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

वृद्धा ने घटना के कुछ घंटे बाद शाम करीब 4 बजे कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चेन काफी पुरानी थी, इसलिए उसकी सही कीमत का अंदाज़ नहीं लगाया जा सका।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों और कार्यक्रम स्थल पर लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक कार्यक्रमों में जेबतराशों और स्नैचर्स के सक्रिय रहने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए ऐसे आयोजनों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix