
Raipur में अवैध रेलवे टिकट कारोबार पर CIB की छापेमारी, एक गिरफ्तार
रायपुर (छत्तीसगढ़): राजधानी रायपुर में रेलवे टिकटों के काले बाजारी पर सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (CIB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक व्यक्ति को अवैध रूप से ऑनलाइन टिकट बुक कर ऊंचे दामों पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

CIB और बल सदस्यों की संयुक्त कार्रवाई
CIB रायपुर के अधिकारियों और बल सदस्यों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारते हुए आरोपी को दबोचा। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर टिकटें बुक करता था और यात्रियों से कई गुना अधिक कीमत वसूलता था। पूछताछ के दौरान उसके पास से कई अवैध टिकट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए।
RPF को सौंपा मामला
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक पूछताछ के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) चौकी तिल्दा को सौंप दिया गया। RPF ने रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कारोबारियों पर लगाम कसने के लिए अभियान तेज किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



