
Raipur में लूट की दो वारदातों का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
मोवा ओवरब्रिज के नीचे ट्रक चालक और राहगीर से चाकू की नोक पर की थी लूट, पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
रायपुर। राजधानी रायपुर में हुई दो लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मोवा ओवरब्रिज के नीचे रात और सुबह के समय राहगीरों और ट्रक चालकों को निशाना बनाता था। आरोपियों ने चाकू की नोक पर ट्रक चालक और एक अन्य राहगीर से मोबाइल फोन, चांदी के ब्रेसलेट, घड़ी, नकदी और बैग लूट लिया था।

संयुक्त टीम की कार्रवाई में मिली सफलता
पंडरी थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर टीम ने अभियान चलाकर तीनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं —
- योगेन्द्र चौहान उर्फ योगी
- अमित बंजारे उर्फ लल्ला
- आर्यन नागतीनों आरोपी पंडरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।
पुलिस ने जब्त किया लूटा हुआ सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, दो चांदी के ब्रेसलेट, एक घड़ी और बैग जब्त किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने और किन वारदातों को अंजाम दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



