
Raipur: तेज रफ्तार कार ने ली मजदूर की जान, मौके पर हुई मौत
गोढी गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, चबूतरा तोड़ते हुए पान ठेले में घुसी कार
रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्राम गोढी वार्ड नंबर 05 में आज दोपहर करीब 1.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में स्थानीय निवासी मनीराम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चबूतरे पर बैठे अन्य लोग घायल हो गए।
ठेले के पास लेटे थे मनीराम, उसी वक्त हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार, मनीराम वर्मा अपने घर के पास पान ठेले के समीप जमीन पर लेटे हुए थे। उसी स्थान पर चबूतरे पर बैठे कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बस्ती की तरफ से तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 04 QL 8613 आई और अनियंत्रित होकर पान ठेले में जा घुसी।

चबूतरा तोड़ते हुए मनीराम पर चढ़ी कार
कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने चबूतरे को तोड़ते हुए सीधे मनीराम वर्मा को कुचल दिया। कार का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों दुखित लोधी और रमाकांत वर्मा के मुताबिक, मनीराम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
अन्य लोग भी घायल, पुलिस जांच में जुटी
इस हादसे में चबूतरे पर बैठे अन्य लोग भी घायल हो गए, जिनमें रिपोर्टकर्ता को बाएं पैर की एड़ी के पास चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



