
Raipur: चलती बस से गिरी महिला यात्री, हालत नाजुक
पखांजूर–रायपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बस बनी हादसे की वजह, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। पखांजूर से रायपुर की ओर जा रही एक निजी बस में बड़ा हादसा हो गया। भानुप्रतापपुर क्षेत्र में चलती बस से एक महिला यात्री अचानक नीचे गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल
चलती बस से गिरने के बाद महिला को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
बस जब्त, चालक से पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा बस चालक से पूछताछ की जा रही है, वहीं बस के सभी कागजातों की भी जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



