March 4, 2026
Raipur में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान BLO से मारपीट, महिला ने गाली-गलौज कर किया हमला

Raipur में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान BLO से मारपीट, महिला ने गाली-गलौज कर किया हमला

Nov 30, 2025

एसआईआर फॉर्म समय पर न पहुंचाने पर भड़की महिला

रायपुर। राजधानी रायपुर के काली माता वार्ड में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि महिला एसआईआर फॉर्म समय पर घर तक नहीं पहुंचाने से नाराज थी।

दोपहर में हुई घटना, भीड़ जमा—वीडियो बना वायरल

बताया जा रहा है कि यह घटना आज दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, बीएलओ जब वार्ड में घर-घर दस्तावेज़ सत्यापन का कार्य कर रहा था, तभी महिला ने उसे रोककर बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उसने बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है।

प्रशासन ने लिया संज्ञान, कार्रवाई की मांग तेज

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और चुनाव विभाग ने घटना को गंभीरता से लिया है। स्थानीय लोगों और वार्डवासियों ने कहा कि चुनावी कार्य में जुटे सरकारी कर्मचारियों के साथ इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
बीएलओ ने पूरी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है और कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर घटना की जांच शुरू कर दी है। संबंधित महिला से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारी के साथ मारपीट करने पर सख्त कार्रवाई तय है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix