
Raipur में रफ्तार का कहर, एक ही जगह पर हुए कई हादसे
रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो ने मचाई तबाही, कार और बाइक क्षतिग्रस्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। रैश ड्राइविंग के चलते रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। बुधवार रात शहर के अलग-अलग इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं सामने आईं।

शंकर एक्सप्रेस के ऊपर एक के बाद एक एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार, शंकर एक्सप्रेस के ऊपर रॉन्ग साइड से आ रहे एक ऑटो के कारण अफरा-तफरी मच गई। ऑटो की लापरवाही से एक के बाद एक करीब 6 से 7 वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए। अधिकांश वाहन चालक किसी तरह अपनी गाड़ियां निकालकर आगे बढ़ गए, लेकिन अंत में एक कार और एक बाइक चालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
ईवी कार के उड़ गए परखच्चे
हादसे में एक ईवी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन चालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



