
Raipur में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली से ठीक एक दिन पहले एक तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। नया रायपुर के सेक्टर-22 में हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर यह मंजर देखकर दहशत में आ गए।

बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे दो अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इलाज के दौरान दो और लोगों ने तोड़ा दम
दुर्घटना में घायल दोनों राहगीरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद नया रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



