
Raipur: मैनेजर ने कंपनी के 9.53 लाख रुपए का किया गबन, अमानत में खयानत का केस दर्ज
दो साल बाद एकाउंट वेरिफिकेशन में खुली गड़बड़ी, तेलीबांधा थाना में FIR
रायपुर। Raipur राजधानी में एक निजी कंपनी के मैनेजर द्वारा 9.53 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्याम नगर स्थित कंपनी में था पदस्थ
पुलिस के अनुसार, श्याम नगर स्थित Bharat Financial Inclusion Ltd. में रामेश्वर दास मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि 19 दिसंबर 2023 से 31 मई 2024 के बीच उसने कंपनी की कुल 9,53,899 रुपये की राशि का गबन किया।

ऑडिट के दौरान सामने आया मामला
कंपनी के एकाउंट वेरिफिकेशन के दौरान वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ। रिकॉर्ड मिलान में राशि की कमी पाए जाने पर कंपनी की ओर से दीपक गोरचे ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 408 (अमानत में खयानत) और 34 (साझा आपराधिक मंशा) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
आगे की जांच जारी
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गबन की गई राशि का उपयोग कहां और कैसे किया गया। आवश्यकता पड़ने पर अन्य संबंधित कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



