
Raipur में तेज रफ्तार बाइक ने महिला की स्कूटी को मारी टक्कर, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
पंडरी क्षेत्र में सड़क हादसा, आरोपी बाइक सवार फरार
रायपुर। राजधानी रायपुर में लापरवाह वाहन चालकों की वजह से सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं। रविवार दोपहर पंडरी क्षेत्र में एक और हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने महिला की स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार राधा यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें
मिली जानकारी के अनुसार, राधा यादव खम्हारडीह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 27, मकान नंबर 629 की निवासी हैं। उनके भाई ने बताया कि वे शंकर नगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत हैं। रविवार, 19 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:40 बजे राधा अपनी स्कूटी (CG04KA1815) से कार्यालय से शुभम मार्ट, पंडरी जा रही थीं।
अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर
अनुरत रेजिडेंसी के पास पहुंचते ही सामने से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने तेज और लापरवाहीपूर्वक उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राधा यादव सड़क पर गिर पड़ीं। उन्हें नाक, होंठ, दांत, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



