
नए साल के पहले दिन Raipur में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक का पैर कटा
राजधानी रायपुर में नए साल के पहले ही दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी रोड पर एक बेकाबू बोलेरो कार ने पहले स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक का एक पैर कटकर अलग हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब बोलेरो कार तेज रफ्तार में वीआईपी रोड पर चल रही थी। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सबसे पहले सड़क पर आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर को पीछे से टक्कर मार दी।
स्विफ्ट के बाद ई-रिक्शा को मारी टक्कर
स्विफ्ट डिजायर से टकराने के बाद भी बोलेरो नहीं रुकी। अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा चालक का एक पैर कटकर अलग हो गया।
घटना से इलाके में मचा हड़कंप
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल ई-रिक्शा चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बोलेरो कार को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



