February 22, 2026
Raipur में 21 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Raipur में 21 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Feb 22, 2026

पश्चिम जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पश्चिम जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुजगहन थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी करते हुए महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21.206 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10,60,300 रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर सूचना पर धनेली ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी
पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त संदीप कुमार पटेल ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया धमतरी रोड स्थित धनेली ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से गांजा रखे हुए हैं और बिक्री की फिराक में हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी वेस्ट जोन ने अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

महाराष्ट्र के निवासी हैं आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गणेश भाउराव जाधव और नरेश नाथनी मुदी बताया, जो महाराष्ट्र के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास रखे बैग और थैले से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

एंड-टू-एंड कार्रवाई की तैयारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों तक पहुंचने के लिए एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix