
जोरापारा से अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार
42 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम जप्त
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जोरापारा इलाके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 पौवा देशी शराब और लगभग 300 रुपये की बिक्री रकम जप्त की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देशों के तहत रायपुर के सभी थाना प्रभारियों, एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और अन्य राज्यों से हो रही तस्करी पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
सूचना के आधार पर दिनांक 03.02.2026 को पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी डी.डी. नगर को कार्रवाई के निर्देश दिए। अभियान के दौरान थाना डी.डी. नगर की पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर जोरापारा तालाब के पास आरोपी को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान और जप्ती
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुडूराम मानिकपूरी उर्फ मोहन, पिता स्व. राजेंद्र मानिकपूरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी जोरापारा, रायपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके कब्जे से बोरी में रखी 42 पौवा देशी शराब और बिक्री की नकद राशि जप्त की।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 81/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


