
Raipur: उरला इंडस्ट्रियल क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
निषाद होटल से 53 पाव विदेशी मदिरा जप्त, संचालक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के उरला इंडस्ट्रियल क्षेत्र में बुधवार को आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने निषाद होटल पर दबिश दी और 53 पाव विदेशी मदिरा जम्मू (कुल 9.540 बल्क लीटर) जप्त की। इस दौरान होटल संचालक लोकेश निषाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



