
Raipur में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8.28 लीटर अवैध मदिरा जब्त, एक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के संयुक्त प्रयासों से गंज भट्टी क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में 8.28 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा भी जब्त की गई है।

गंज भट्टी में मिली सूचना के आधार पर छापेमारी
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि गंज भट्टी क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंज भट्टी के पास कम्पोजिट गंजपारा देशी मदिरा दुकान के सामने ट्रांसपोर्ट लाइन, पूरानी गंज मंडी में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से 8.28 बल्क लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा बरामद की।
आरोपी को हिरासत में लिया गया
छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग ने अवैध शराब के साथ-साथ इस कारोबार में शामिल एक आरोपी को भी हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने साफ किया कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



