February 13, 2026
Raipur में अमानत में खयानत का मामला

Raipur में अमानत में खयानत का मामला

Feb 13, 2026

ट्रांसपोर्ट कारोबारी से धोखाधड़ी, वाहन लेकर आरोपी फरार
रायपुर। राजधानी के डीडी नगर इलाके में अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। खरोरा निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी पोषण देवांगन ने नागपुर निवासी विक्की दिलीप कुमार डोंडवानी पर वाहन हड़पने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
डीडी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 316(2) सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

किराए पर दिया था वाहन
जानकारी के अनुसार पोषण देवांगन ने 24 दिसंबर 2025 को टाटा 1512 एलपीटी (CG04 PN 8299) वाहन खरीदा और उसे आरटीओ रायपुर में पंजीकृत कराया। इसके बाद 25 दिसंबर 2025 को उक्त वाहन 80 हजार रुपए मासिक किराए पर विक्की डोंडवानी को सौंप दिया गया।
वाहन के दस्तावेजों के साथ नोटरी के माध्यम से इकरारनामा भी तैयार किया गया था और आरोपी से तीन चेक भी लिए गए थे। शुरुआती समय में आरोपी ने नियमित रूप से किराया जमा किया।

मोबाइल बंद कर हुआ फरार
1 जनवरी 2026 को जब वाहन की जरूरत पड़ने पर पोषण ने आरोपी से संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। नागपुर स्थित पते पर पहुंचने पर पता चला कि आरोपी मकान बेचकर फरार हो चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह कई लोगों का पैसा लेकर गायब हुआ है।

जीपीएस भी किया बंद
शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने धोखाधड़ी की नीयत से वाहन लेकर उसे बेच दिया। वाहन में लगा जीपीएस सिस्टम भी बंद कर दिया गया, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया।

पुलिस आरोपी के पिछले लेन-देन और वित्तीय गतिविधियों की भी जांच कर रही है, ताकि अन्य संभावित पीड़ितों का पता लगाया जा सके।

आरोपी की तलाश जारी
डीडी नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी तेज कर दी है। वाहन की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix