
रायपुर में आकाशीय बिजली का कहर, मजदूर युवक की दर्दनाक मौत
रायपुर, 19 जुलाई 2025, शाम 4:13 बजे
राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाशीय बिजली ने एक युवक की जान ले ली। यह दुखद घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक मजदूर युवक की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
छत पर मोबाइल गेम खेल रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय रायपुर में मौसम अचानक बदल गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। मृतक, सन्नी कुमार बरसेनी, अपने घर की छत पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसके कारण मोबाइल में तेज धमाका हुआ और सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

यूपी के गोरखपुर का रहने वाला था मृतक
मृतक सन्नी कुमार बरसेनी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी था। वह रायपुर के भावना नगर में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम करता था। इस हादसे ने उसके परिवार और आसपास के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
खम्हारडीह पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली को ही मौत का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



