March 7, 2026
Raipur में हेरोइन तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Raipur में हेरोइन तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jan 19, 2026

आमानाका थाना क्षेत्र में तस्कर को 29 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। ऑपरेशन निश्चय के तहत चलाई जा रही विशेष कार्रवाई में आमानाका थाना पुलिस ने एक बड़े हेरोइन तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में 2 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान
आईजी अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए ‘ऑपरेशन निश्चय’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना और अवैध खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

रायपुर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी ACCU और थाना प्रभारियों को सूचना संकलन, मुखबीर तंत्र मजबूत करने और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में थाना आमानाका को मुखबीर से महत्वपूर्ण सूचना मिली।

मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
सूचना के अनुसार, नया बाईपास बिलासपुर रोड, वीर सिंह चाय ठेला के पास टाटीबंध क्षेत्र में एक व्यक्ति हेरोइन की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा था। आरोपी सफेद रंग की टोपी वाली जैकेट और काले रंग के लोवर में था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की पुष्टि की और उसे चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान और जब्ती
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सतनाम सिंह उर्फ लॉडी बताया। वह 27 वर्षीय है। उसके पिता का नाम निक्का सिंह है। मूल निवासी ग्राम लण्डेपिंड, थाना समालसर, जिला मोगा (पंजाब) है, जबकि वर्तमान पता बीएयूपी कॉलोनी, जरवाय, थाना कबीर नगर, रायपुर बताया गया।

आरोपी की तलाशी में उसके कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2,90,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पूरी मात्रा को अपने कब्जे में ले लिया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix