
छत्तीसगढ़: सिक्स लेन सड़क और सर्विस रोड पर हादसों का सिलसिला जारी, बाइक सवार की मौत
छत्तीसगढ़ में सांकरा से सिमगा तक निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क और उससे जुड़ी सांकरा–सिलतरा सर्विस रोड लगातार हादसों का कारण बनती जा रही है। अव्यवस्थित निर्माण कार्य, संकरी सर्विस रोड और भारी वाहनों की तेज रफ्तार के चलते इस मार्ग पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार
ताजा मामला सिलतरा क्षेत्र का है, जहां सर्विस रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपनी मोटरसाइकिल से सिलतरा से चरोदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही मौत, मचा हड़कंप
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने निर्माण एजेंसियों और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रेलर चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
एक अन्य हादसे में तीन युवक घायल
इसी क्षेत्र में हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



