March 2, 2026
Raipur में 57 लाख की हेरोइन बरामद, CA Student  समेत 6 गिरफ्तार; पति-पत्नी भी शामिल

Raipur में 57 लाख की हेरोइन बरामद, CA Student समेत 6 गिरफ्तार; पति-पत्नी भी शामिल

Aug 23, 2025

22-8-2025
रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 लाख रुपए कीमत की हेरोइन जब्त की है। इस मामले में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक युवती CA की स्टूडेंट है और एक दंपती भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 273.19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक दोपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कबीर नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई
यह कार्रवाई कबीर नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की। जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त को एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि वेदांत वाटिका के पास एक युवक हेरोइन लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू (निवासी हीरापुर) को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से हेरोइन मिली।

 

पंजाब से होती थी सप्लाई, वीडियो और लोकेशन से चलता था नेटवर्क
पूछताछ में जग्गू ने खुलासा किया कि पंजाब का तस्कर उसे हेरोइन सप्लाई करता था। वह इसे अपने डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को देता था, जो आगे दूसरे लोगों तक पहुंचाते थे। आरोपियों ने ग्राहकों तक डिलीवरी के लिए वीडियो और लोकेशन शेयरिंग का इस्तेमाल किया। हेरोइन किसी जगह रखकर ग्राहक को लोकेशन भेजी जाती थी।

 

कई ठिकानों पर छापा, पति-पत्नी और CA स्टूडेंट गिरफ्तार
जग्गू से मिली जानकारी पर पुलिस ने हीरापुर के वीर सावरकर नगर, जरवाय तालाब के पास स्थित मकान और आरडीए कॉलोनी में छापेमारी की। यहां से जसप्रीत कौर (जग्गू की पत्नी), विजय मोटवानी, नितिन पटेल और दिव्या जैन (CA स्टूडेंट) को पकड़ा गया। सभी की उम्र 19 से 30 साल के बीच है। इनमें दो आरोपी कॉलेज स्टूडेंट हैं।

आरोपियों के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन
पुलिस जांच में आरोपियों के बैंक खातों में नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़ा पैसों का लेन-देन भी सामने आया है। SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में धारा 21बी, 21सी, 29 एनडीपीएस एक्ट और 111 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

मुख्य जब्ती

  • हेरोइन (चिट्टा): 273.19 ग्राम
  • कीमत: 57 लाख रुपए

अन्य बरामदगी: एक दोपहिया वाहन, पांच मोबाइल फोन

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और पंजाब के तस्कर तक पहुंचने के लिए सुराग तलाश रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix