
Raipur: GRP की तत्परता से अपहरण की बड़ी वारदात टली, 5 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद — महिला आरोपिया गिरफ्तार
17 नवंबर को स्टेशन परिसर से हुई थी बच्ची का अपहरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की सतर्कता ने अपहरण की एक गंभीर वारदात को समय रहते रोक दिया। 17 नवंबर 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर से 5 वर्षीय बच्ची को एक महिला बहला-फुसलाकर ले गई थी। परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद जीआरपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।

दस दिनों की जांच के बाद खुलासा, बच्ची सकुशल मिली
लगातार प्रयासों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जीआरपी रायपुर ने 10 दिनों की मेहनत के बाद अपहृत बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की टीम ने एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार किया है, जो बच्ची को लेकर कहीं और ले जाने की फिराक में थी। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बताई गई है।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता
घटना के बाद से पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान की। अन्ततः पुलिस टीम ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



