
रायपुर में 450 करोड़ के दवा खरीद घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई
Aug 5, 2025
रायपुर, 5 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दवा खरीद घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यवसायी शशांक चोपड़ा और उनके परिवार के सदस्यों की 40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। शशांक चोपड़ा पिछले तीन महीनों से जेल में हैं।

आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) इस 450 करोड़ रुपये के दवा खरीद घोटाले की जांच कर रहा है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख आपूर्तिकर्ता मोक्षित कॉर्पोरेशन के निदेशक शशांक चोपड़ा और छह अन्य लोग जेल में हैं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। अब इस घोटाले की जांच में ED भी शामिल हो गई है।
ED ने 30 और 31 जुलाई को शशांक चोपड़ा, उनके परिवार के सदस्यों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के ठिकानों सहित कुल 20 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
जांच एजेंसियां इस घोटाले के तारों को और गहराई से खंगाल रही हैं, और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



