
Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 275 आरोपी गिरफ्तार
100 टीमों ने चलाया विशेष अभियान, वारंट धारियों पर कसा शिकंजा
रायपुर। राजधानी पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज स्थायी एवं अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। आईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें रायपुर पुलिस की लगभग 100 टीमों ने हिस्सा लिया।
थाना प्रभारियों को दिए गए थे कड़े निर्देश
उच्च अधिकारियों ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वारंट धारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 21 नवंबर 2025 को सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों एवं नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में यह अभियान शुरू हुआ।

हर थाना क्षेत्र में चली कार्रवाई
थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। वारंट धारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई और कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। अभियान में तेज़ी और समन्वय बनाए रखने के लिए सभी टीमों के बीच लगातार संपर्क रखा गया।
24 घंटे में 275 आरोपी पकड़े गए
अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। विभिन्न थानों में दर्ज वारंटों के आधार पर 275 वारंटधारियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें स्थायी वारंट, जमानती वारंट और गैर-जमानती वारंट वाले आरोपी शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



