March 5, 2026
Raipur: धनतेरस के दिन ज्वेलरी शॉप में महिला ने चोरी कर ढाई लाख के सोने के हार उड़ा लिए

Raipur: धनतेरस के दिन ज्वेलरी शॉप में महिला ने चोरी कर ढाई लाख के सोने के हार उड़ा लिए

Oct 23, 2025

 

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित नवकार ज्वेलर्स में धनतेरस के दिन चोरी की घटना सामने आई। एक महिला ने बड़ी चालाकी और सधी हुई योजना के तहत स्टाफ का ध्यान भटकाकर करीब ढाई लाख रुपए कीमत के दो सोने के हार चोरी कर लिए।

चोरी की योजना और घटना

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को ज्वेलरी दुकानों में भारी भीड़ थी। इसी दौरान महिला और उसका साथी युवक दुकान में पहुंचे। महिला ने स्टाफ को बातों में उलझाकर गहनों के डिब्बे से दो सोने के हार अपने साथी को थमा दिए और चुपचाप निकल गई। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस कार्रवाई

घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर महिला को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix