
Raipur में बढ़ती चाकूबाजी की वारदातें: 48 घंटे में 17 हमले, पुलिस अलर्ट मोड पर
रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 48 घंटों में शहर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब 16 से 17 चाकूबाजी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। पुलिस लगातार गश्त और छापेमारी कर रही है, लेकिन घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

शहर के कई थानों में दर्ज हुए मामले
कोतवाली, आजाद चौक, अभनपुर, विधानसभा और खम्हारडीह समेत कई थानों के अंतर्गत चाकूबाजी की वारदातें सामने आई हैं। ये घटनाएं न सिर्फ भीड़भाड़ वाले इलाकों में बल्कि आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में भी हो रही हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है।
न्यू चंगोराभाठा में मोंटू देवांगन पर हमला
न्यू चंगोराभाठा निवासी मोंटू देवांगन, जो ड्राइवरी का काम करता है, पर बीती रात करीब साढ़े 11 बजे चाकू से हमला किया गया। एफआईआर के मुताबिक, अलमारी फैक्ट्री के पास मोंटू का विवाद राहुल देवांगन से हुआ था। विवाद बढ़ने पर राहुल अपने साथियों रोहित विश्वकर्मा और चिंकी पटनायक उर्फ चीकू के साथ आया और पुरानी रंजिश के चलते मोंटू से झगड़ा करने लगा।
गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी राहुल ने अपने पास रखे चाकू से मोंटू पर हमला कर दिया। उसने मोंटू के बाएं आंख, दाएं कान, दाएं गाल और कमर पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



