
Raipur: धान खरीदी के नाम पर 15 लाख की ठगी
धरसींवा में किसान के साथ बड़ा धोखाधड़ी मामला, आरोपी फरार
रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे धरसींवा थाना क्षेत्र में धान खरीदी के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम अकोली-2 (मांढर) निवासी किसान कमल नारायण वर्मा ने भिलाई निवासी तक्ष कुमार टंडन पर करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

धान खरीदने के नाम पर की गई ठगी
किसान कमल नारायण वर्मा ने बताया कि आरोपी तक्ष कुमार टंडन ने धान खरीदने के नाम पर लाखों रुपये का माल लिया, लेकिन भुगतान करने के बजाय फर्जी चेक देकर फरार हो गया।
किसान ने जब चेक को बैंक में प्रस्तुत किया तो वह डिशऑनर हो गया, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस को दी गई शिकायत
पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत धरसींवा थाना पुलिस को दी है। शिकायत में किसान ने बताया कि आरोपी ने पहले भरोसा जीतने के लिए कुछ लेनदेन ईमानदारी से किए, जिसके बाद बड़ी मात्रा में धान मंगाकर 15 लाख रुपये का माल हड़प लिया।
FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने किसान की शिकायत पर आरोपी तक्ष कुमार टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



