
Raipur में आगजनी कांड का खुलासा: 10 वर्षीय बालक निकला आरोपी
टिकरापारा पुलिस ने किया सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई आगजनी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य के अनुसार, संजय नगर स्थित सतनामीपारा में हुई इस घटना को किसी गिरोह या अपराधी ने नहीं, बल्कि सिर्फ 10 वर्षीय बालक ने अंजाम दिया था।
रातभर मची अफरा-तफरी
घटना 8 से 9 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात की है, जब सतनामीपारा इलाके में अचानक कई स्थानों पर आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया था। देखते ही देखते आग ने कई घरों, ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड की टीमों ने रातभर मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई वाहन और संपत्तियां जलकर खाक हो चुकी थीं। इलाके में भारी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
घटना के बाद पुलिस ने जब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान जुटाए तो सामने आया कि इस वारदात के पीछे कोई आपराधिक तत्व नहीं, बल्कि एक 10 साल का नाबालिग बच्चा था। पूछताछ में बच्चे ने आग लगाने की बात स्वीकार की।
अभिरक्षा में लिया गया नाबालिग
टिकरापारा थाना पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालक को आवश्यक कार्रवाई के तहत अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने कहा कि बच्चे का व्यवहार और मानसिक स्थिति की जांच के लिए विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



