February 1, 2026
Raipur:  लकड़ी से भरे गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलाकर खाक

Raipur:  लकड़ी से भरे गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलाकर खाक

Jan 15, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरमपुरा इलाके में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लकड़ी से भरे एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गईं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रायपुर नगर निगम की दमकल टीम हरकत में आई और तत्काल दो दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोदाम में लकड़ी का ढेर काफी बड़ा था, जिसके चलते आग तेजी से फैलती चली गई। दमकल विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए गोदाम के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग बुझाने में टीम को कई घंटे लग गए।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या लकड़ी में अचानक तापमान बढ़ने को माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लाखों का नुकसान, कोई जनहानि नहीं

आग की इस घटना में गोदाम में रखी लकड़ी का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix