
रायपुर: मंदिर हसौद में सनसनीखेज लूटपाट और हत्या, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला राजधानी से सटे मंदिर हसौद इलाके का है, जहां एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट और हत्या की वारदात ने हड़कंप मचा दिया है। इस दुस्साहसिक घटना में अपराधियों ने एक कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी और लूटपाट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।
पेट्रोल पंप पर देर रात हमला
जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद के उमरिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात कुछ युवक पहुंचे। इन युवकों ने पहले पंप पर मौजूद कर्मचारियों पर चाकू से हमला किया। इस हमले में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने इसके बाद पेट्रोल पंप पर लूटपाट की। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लुटेरों ने कितनी राशि लूटी।

CCTV से मिला सुराग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और इलाके में नाकेबंदी शुरू कर दी। पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में हमलावरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
forensic और DOG SQUID की मदद
पुलिस ने जांच को और पुख्ता करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की मदद ली है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम जारी है ताकि अपराधियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद मंदिर हसौद और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



