February 17, 2026
Raipur: मल्टीलेवल पार्किंग से 36.50 लाख का गबन

Raipur: मल्टीलेवल पार्किंग से 36.50 लाख का गबन

Feb 17, 2026

दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, साथी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महतारी चौक मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36 लाख 50 हजार रुपये गबन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि वारदात का मास्टरमाइंड प्रार्थी का करीबी मित्र ही निकला।

जमीन रजिस्ट्री के लिए लाए थे नकदी, दोस्त को चाबी देकर गया था रजिस्ट्री ऑफिस
प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे (निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पिरदा) ने 16 फरवरी 2026 को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि ग्राम पिरदा की भूमि 36,50,000 रुपये में खरीदने का सौदा हुआ था। टोकन राशि देने के लिए वह अपने मित्र नितिन सोनी के साथ कार (CG 17 RJ 1911) से रजिस्ट्री ऑफिस, कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़ा किया।
प्रार्थी कार की चाबी नितिन को देकर रजिस्ट्री कार्यालय चला गया। कुछ देर बाद नितिन ने फोन कर बताया कि कार में रखे सफेद कपड़े के थैले से पूरी रकम चोरी हो गई है। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर रकम गायब मिली।

बयान बदलता रहा आरोपी, CCTV से खुला राज, तकनीकी विश्लेषण और सख्ती से पूछताछ में टूटा
मामले को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की स्कूटी पर कार के पास आते-जाते दिखा। तकनीकी विश्लेषण और घटनास्थल के पुनर्निर्माण में नितिन सोनी के बयान में कई विरोधाभास पाए गए।

कड़ी पूछताछ में नितिन सोनी ने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम गबन करने की बात स्वीकार कर ली।

कर्ज में डूबा था आरोपी, साथी को देने थे 2 लाख रुपये
पूछताछ में सामने आया कि नितिन सोनी भारी कर्ज में डूबा हुआ था। उसने अपने मित्र के भरोसे का फायदा उठाकर योजना बनाई। घटना के दिन उसने प्रार्थी को रजिस्ट्री ऑफिस भेज दिया और साथी तनवीर आलम को बुलाकर 36.50 लाख रुपये हड़प लिए। इस काम के एवज में तनवीर को 2 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी।

पूरी रकम बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक कार्रवाई के लिए पेश
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गबन की संपूर्ण रकम 36 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर ली है।
आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 94/26, धारा 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है

गिरफ्तार आरोपी

  • नितिन कुमार सोनी (32 वर्ष), निवासी सुमित लैंडस्केप, थाना विधानसभा, रायपुर।
  • तनवीर आलम (28 वर्ष), निवासी रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर, थाना खमतराई, रायपुर।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix