
Raipur : 10 माह पुराने सत्तू हत्याकांड में बड़ा फैसला, तीन आरोपी सगे भाइयों को कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा
रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दस माह पहले हुई एक हत्या के मामले में न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला उस समय का है जब तीन सगे भाइयों ने एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। न्यायाधीश ने आरोप सिद्ध होने पर तीनों भाइयों को आजीवन कारावास और प्रत्येक को 2-2 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही आदेश दिया कि यदि अर्थदंड की राशि अदा नहीं की जाती है, तो प्रत्येक आरोपी को अतिरिक्त दो महीने की सजा भुगतनी होगी।

तीनों भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह फैसला न्यायालय ने विस्तृत सुनवाई और गवाहों के बयानों के आधार पर दिया। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण बनाती हैं, इसलिए कठोर सजा देना आवश्यक है। पुलिस ने इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब न्यायालय के इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



