
Raipur : ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.7 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार असर दिखा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
70,000 का गांजा बरामद
इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 6 किलो 734 ग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹70,000 आंकी गई है, जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को 14 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि सुभाषनगर देवारपारा स्थित शिव मंदिर के पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के अनुसार दोनों संदिग्धों को पकड़ा।
आरोपी के नाम
- रहीम सोनवानी (32 वर्ष) निवासी सुभाषनगर देवारपारा, थाना तेलीबांधा
- विकास मसीह (35 वर्ष) निवासी ग्राम विश्रामपुर, थाना सिमगा (हाल सुभाषनगर देवारपारा)
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 633/25 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा (थाना प्रभारी तेलीबांधा), निरीक्षक परेश पांडेय (प्रभारी, एसीसीयू), उपनिरीक्षक अतुलेश राय, प्रधान आरक्षक पुष्पराज परिहार, आरक्षक विक्रम वर्मा, राजेंद्र तिवारी, केशव सिंहा, दिलीप जांगड़े और बोधेन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



