March 2, 2026
Raipur: ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, 6 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Raipur: ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, 6 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Jan 8, 2026

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गोबरानवापारा क्षेत्र अंतर्गत दुलना तिराहा के पास पुलिस ने मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के साथ 02 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 06 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है, जप्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में की गई। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिले में लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना गोबरानवापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुलना तिराहा के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर तुलसी राम लेकाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इमरान खान उर्फ गोलू और पुरूषोत्तम साहू, दोनों निवासी जिला धमतरी बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोइन बरामद हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 10/26, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी

  • इमरान खान उर्फ गोलू, पिता शेख हनिफ खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, थाना कोतवाली, जिला धमतरी
  • पुरूषोत्तम साहू, पिता जीवराखन साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी संजय नगर, थाना कुरूद, जिला धमतरी

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल, उप निरीक्षक अरुण साहू, सहायक उप निरीक्षक साबिर अली, प्रधान आरक्षक राधेश्याम सिंह, आरक्षक कसान रजा एवं सुदीप मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix