March 4, 2026
Raipur: 500 रुपए मेंटेनेंस फीस बना झगड़े की जड़, कृष्णा हाइट्स कॉलोनी में जमकर चले लाठी-डंडे 

Raipur: 500 रुपए मेंटेनेंस फीस बना झगड़े की जड़, कृष्णा हाइट्स कॉलोनी में जमकर चले लाठी-डंडे 

Jan 3, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के डूंडा इलाके स्थित कृष्णा हाइट्स कॉलोनी में मामूली सी मेंटेनेंस फीस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडे और जमकर मारपीट तक पहुंच गया। घटना में सोसाइटी के कई सदस्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

₹500 के लिए हंगामा

दरअसल, कॉलोनी में साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के लिए हर सदस्य से ₹500 मासिक मेंटेनेंस शुल्क तय किया गया था। कुछ लोगों द्वारा भुगतान नहीं करने पर सोसाइटी के सदस्य अनिल सिरिया ने वॉट्सऐप ग्रुप में उन्हें “मुफ्तखोर” कह दिया। इसी बात से विवाद भड़क उठा।

जमकर हुई मारपीट

आरोप है कि कॉलोनी निवासी राहुल जैन के पिता अशोक जैन ने पहले गाली-गलौज कर झगड़ा शुरू किया। इसके बाद राहुल जैन अपने साथियों को लेकर मौके पर पहुंचा और रजनीश द्विवेदी, संतोष वाधवानी, पंकज पांडे, नीतू वाधवानी और गार्ड प्रकाश मानिकपुरी के साथ लाठी, घूंसे और हाथ में पहने कड़े से मारपीट की।

दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज

इस मारपीट में कई लोगों को सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का भी आरोप है कि उनके साथ पहले मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। कॉलोनी में घटना के बाद से तनाव का माहौल है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix