
Raipur में पंजाब के युवक से हेरोइन जब्त, पुलिस ने NDPS एक्ट में की कार्रवाई
रायपुर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत आमानाका थाना पुलिस ने बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जेपी गार्डन के सामने, सरोना रेलवे स्टेशन जाने वाले रोड पर एक संदिग्ध युवक ग्राहकों की तलाश में खड़ा है।

संदिग्ध की घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
सूचना मिलते ही आमानाका थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पकड़े जाने पर युवक घबरा गया और पुलिस ने उसकी तलाशी ली।
51.85 ग्राम हेरोइन बरामद
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बघेल सिंह, पिता बलवीर सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी तरणतारण (पंजाब) बताया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी लेने पर सफेद प्लास्टिक की पन्नी में छिपा हुआ 51.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
नशीला पदार्थ मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में यह जांच की जा रही है कि आरोपी नशा कहां से लाया था और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



