
Raipur में महिला शिक्षिका का बैग छीनकर बदमाश फरार
रायपुर। राजधानी में लूट की एक और घटना सामने आई है। भाठागांव नलघर रोड पर सुबह स्कूल जा रही एक महिला शिक्षिका का बैग दो अज्ञात बदमाश झपट कर फरार हो गए। घटना के समय शिक्षिका अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं।

घटना कैसे हुई
शिक्षिका के मुताबिक, दो युवक स्कूटी पर सवार होकर पीछे से आए और चलते-चलते उनका बैग छीन लिया। पीड़िता ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे तेज रफ्तार में भाग निकले। वारदात कुछ ही सेकंड में हो गई, जिससे शिक्षिका घबरा गईं।
कितना सामान गया
छीने गए बैग में शिक्षिका का लैपटॉप, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान था, जिसकी कुल कीमत लगभग 65 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



