
Raipur में हिस्ट्रीशीटर शिवा नेताम गांजा के साथ गिरफ्तार, करीब 2 किलो मादक पदार्थ जब्त
ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और दोपहिया वाहन जब्त किया गया है।
विसर्जन कुंड के पास पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुरा स्थित विसर्जन कुंड के पास एक युवक दोपहिया वाहन से गांजा लेकर बिक्री की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शिवा नेताम उर्फ बब्बन निवासी चंगोराभाठा, रायपुर बताया।

करीब 2 किलो गांजा और एक्टिवा वाहन जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से 01 किलो 977 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 98,850 रुपये आंकी गई है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 NJ 4677 भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवा नेताम उर्फ बब्बन थाना डी.डी. नगर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, नकबजनी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में लगभग दो दर्जन अपराध पहले से दर्ज हैं।

नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 618/25, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
शिवा नेताम उर्फ बब्बन, पिता अशोक नेताम, उम्र 36 वर्ष, निवासी मठकोड़वापारा, भारती किराना स्टोर्स के पास, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



