
Raipur में अवैध अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई
रायपुर में नगर निगम की टीम ने सोमवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर फैले अनाधिकृत कब्जों को हटाने के अभियान में निगम ने एक दर्जन से अधिक पक्की दुकानों पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा 50 से ज्यादा ठेले, खोमचे और अस्थायी संरचनाओं को भी जब्त कर हटाया गया।

अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने पहले व्यापारियों और ठेला संचालकों को निर्धारित सीमा से बाहर किए गए कब्जे हटाने की चेतावनी दी थी। जानकारी के अनुसार कई बार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की गई।

नगर निगम का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनती थी और पैदल यात्रियों को परेशानी होती थी। कार्रवाई में पुलिस विभाग और एंटी-एन्क्रोचमेंट टीम मौजूद रही। निगम अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और सार्वजनिक स्थानों का सही उपयोग हो सके।
👉हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



