
Raipur : गोबरा-नवापारा पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को धर दबोचा, 5.580 लीटर शराब जब्त
मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा छांटा रोड, राधास्वामी सत्संग व्यास के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब बेचने के लिए खड़ा है।

आरोपी की गिरफ्तारी और जब्ती
मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरज दरयानी, पिता प्रकाश दरयानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बस स्टैंड नवापारा, जिला रायपुर, बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 31 पौवा देशी मंदिरा मशाला शराब, कुल 5.580 बल्क लीटर, जिसकी कीमत लगभग 3,100 रुपये, जब्त की।

कानूनी कार्यवाही
अवैध शराब के मामले में थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 36/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



