
Raipur में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार तथा DCP (WEST) श्री संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में पश्चिम रायपुर क्षेत्र में नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना आमानाका क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
इस अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं ACP श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना था।
कुकुरबेडा ओवरब्रिज के नीचे अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुकुरबेडा ओवरब्रिज के नीचे देवार पारा क्षेत्र में बोदु देवार एवं उसका साथी बलवंत देवार अवैध रूप से शराब बेचकर धन अर्जित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

60 पौवा शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से
•11 पौवा अंग्रेजी शराब (गोवा)
•49 पौवा देशी मसाला शोले शराब (प्रत्येक 180 एमएल)
इस प्रकार कुल 60 पौवा अवैध शराब विधिवत जप्त की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



