
रायपुर कमिश्नरेट में नशे व असामाजिक तत्वों पर ताबड़तोड़ प्रहार, 4 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन क्षेत्र में नशे और अराजक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अंधेरी गलियों, पार्किंग स्थलों और सुनसान इलाकों में नशे की बिक्री व सेवन करने वालों को टारगेट कर एक साथ सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसीपी कोतवाली डिवीजन अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में की गई।

4 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
9 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर OCM चौक स्थित PWD ऑफिस परिसर के पास घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा। आरोपियों ऋषभ तांडी उर्फ रिक्की (21) और सौरभ तांडी (22), निवासी नेहरू नगर, के कब्जे से 4 किलो 85 ग्राम गांजा (कीमत करीब 41 हजार रुपए) बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन, दो गिरफ्तार
10 फरवरी 2026 को थाना गंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते हुए दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों रवि कुमार (40) और गणेश क्षत्रिय (45) के पास से करीब 10 ग्राम गांजा, चिलम व अन्य सामग्री जब्त की गई। दोनों के खिलाफ धारा 27 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
15 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार
नशा और संभावित अपराधों की रोकथाम के लिए धारा 170 BNSS के तहत कुल 15 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



