
Raipur में 1000 रुपए के लिए कैंची से हमला
खारुन नदी किनारे हुई वारदात, आरोपी फरार
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के डिपरापारा इलाके में खारुन नदी किनारे मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति पर कैंची से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित से 1000 रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर उसने अचानक पेट में कैंची घोंप दी।

भांजे के सामने हुआ हमला
घटना उस समय हुई जब पीड़ित अपने भांजे के साथ मछली पकड़ रहा था। दोनों नदी किनारे बैठे थे, तभी आरोपी वहां आया और पैसों की मांग करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कैंची निकालकर व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की हालत गंभीर, आरोपी फरार
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
डीडी नगर थाना पुलिस ने हमले का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



