
रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू, नॉर्थ जोन की संरचना तय
रायपुर शहर में दिनांक 23 जनवरी 2026 से कमिश्नरेट प्रणाली लागू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत रायपुर शहर को तीन जोनों में विभाजित किया गया है— रायपुर मध्य जोन, रायपुर नॉर्थ जोन एवं रायपुर वेस्ट जोन। तीनों जोनों के लिए अलग-अलग पुलिस उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है।

नॉर्थ जोन का प्रभार डीसीपी मयंक गुर्जर को
रायपुर नॉर्थ जोन का प्रभार पुलिस उपायुक्त श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) को सौंपा गया है। आदेश जारी होने के साथ ही पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन का कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय, सिविल लाइन, जिला रायपुर में स्थापित कर दिया गया है।

नॉर्थ जोन के अंतर्गत आने वाले अधिकारी एवं थाना
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के अधीन निम्न अधिकारी एवं थाना कार्यरत रहेंगे—
•अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) – श्री आकाश मरकाम
•सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) – सुश्री पूर्णिमा लामा
•अंतर्गत थाना:
•खमतराई
•उरला (नगर निगम क्षेत्र)
•गुढ़ियारी
•सहायक पुलिस आयुक्त (पण्डरी)
•अंतर्गत थाना:
•पण्डरी
•खम्हारडीह

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से रायपुर शहर में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। जोन-स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति से पुलिसिंग व्यवस्था में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



