
Raipur मड़ई मेले में युवक की चाकू मारकर हत्या
राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना ग्राम पंचायत भुरसुदा की बताई जा रही है, जहां 23 जनवरी की शाम अज्ञात लोगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
नाइट प्रोग्राम के दौरान हुआ हमला
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत रैखेड़ा में गौरेला-बर्मन नाइट कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ नाबालिगों द्वारा ग्राम पंचायत के ही एक पंच पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
खरोरा थाना क्षेत्र की घटना
यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरसुदा का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक मृतक की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है।

आरोपी नाबालिग बताए जा रहे
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले में शामिल आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांवों के लोगों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र की पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और कार्यक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



