March 4, 2026
Raipur:लाखों रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाला शातिर चोर भावेश जगत सहित दो गिरफ्तार

Raipur:लाखों रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाला शातिर चोर भावेश जगत सहित दो गिरफ्तार

Sep 14, 2025

रायपुर पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए शातिर चोर भावेश जगत और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने डी.डी.नगर क्षेत्र में एक सुनसान मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुराई थी।

सुनसान मकान को बनाया निशाना
प्रार्थिया तारिणी वर्मा ने थाना डी.डी.नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बिंदा सोनकर स्कूल, अश्वनी नगर, रायपुर में कार्यरत हैं। दिनांक 26.08.2025 को शाम करीब 7:00 बजे वह अपने घर का मेन गेट ताला लगाकर अपनी मां के पास ग्राम मोहदी, धरसींवा चली गई थीं। 28.08.2025 को दोपहर करीब 3:40 बजे जब वह घर लौटीं, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर कमरों के ताले टूटे थे, सामान बिखरा पड़ा था, और अलमारी व दिवान में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी गायब थी। इस घटना के आधार पर थाना डी.डी.नगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 377/25, धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

शातिर चोर का आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी भावेश जगत पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुका है। उसने अपने साथी अमन यादव के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 10 तोला सोना, आधा किलो चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 10,00,000 रुपये आंकी गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix