February 1, 2026
Raipur:  पतंग दुकानों पर छापा, सैकड़ों चाइनीज मांझे जब्त

Raipur:  पतंग दुकानों पर छापा, सैकड़ों चाइनीज मांझे जब्त

Jan 16, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में खतरनाक चाइनीज मांझे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बूढ़ापारा और सत्ती बाजार स्थित पतंग दुकानों में नगर निगम, पुलिस और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर सैकड़ों प्रतिबंधित चाइनीज मांझे जब्त किए हैं।

कलेक्टर–एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी

यह कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर की गई। नगर निगम जोन क्रमांक-4 की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के साथ मिलकर दोनों बाजारों में जांच की।

कहां-कहां से कितना मांझा मिला

औचक निरीक्षण के दौरान

मोती पतंग भंडार, बूढ़ापारा से 110 नग।

संजय पतंग भंडार, सत्ती बाजार से 55 नग।

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। मौके पर ही सभी मांझों को जप्त कर लिया गया।

नियमों के तहत होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त सामग्री के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि चाइनीज मांझा मिला तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix