
Raipur के स्पा-सेंटर में डकैती, 1.20 लाख पार किए, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर स्थित एक वेलनेस स्पा सेंटर में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने स्पा सेंटर के भीतर घुसकर 1.20 लाख रुपए कैश और ऑनलाइन माध्यम से पार कर लिए थे। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की है। सन्नी मनवानी (36 साल) ने पुलिस को बताया कि करीब 8 आरोपियों उसके वैलनेस स्पा सेंटर में घुसकर उसे और उसके मैनेजर को बंधक बनाया फिर गल्ले से 20 हजार रुपए लूट लिए।

इसके बाद दो आरोपियों ने उसे बाइक में बैठाकर एटीएम ले गए। जहां से 50 हजार रुपए निकलवाए और पेट्रोल पंप पर क्रेडिट कार्ड स्वाइप कर 50 हजार रुपए और लूट लिए। इस तरह कुल 1.20 लाख रुपए की डकैती की गई।
बाइक और कैश बरामद
आरोपी इतने शातिर थे कि फरार होने से पहले स्पा का DVR भी साथ ले गए ताकि सबूत न मिल सके। इस मामले में क्राइम ब्रांच और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मिलकर CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।

पुलिस ने 3 आरोपियों धनराज चौधरी ऊर्फ हनी, गुरविंदर सिंह, नवजोत सिंह भामरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में उपयोग मोटरसाइकिल और लूटी गई नगदी बरामद की है। तीनों को रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



