March 4, 2026
Raipur के स्कूल में बच्चों पर अत्याचार : कृष्णा किड्स एकेडमी की काली सच्चाई

Raipur के स्कूल में बच्चों पर अत्याचार : कृष्णा किड्स एकेडमी की काली सच्चाई

Oct 13, 2025

13 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सुंदर नगर इलाके में स्थित प्राइवेट स्कूल कृष्णा किड्स एकेडमी आजकल सुर्खियों में है लेकिन किसी सकारात्मक उपलब्धियों के लिए नहीं। बल्कि बच्चों को पढ़ाना खतरे से कम नहीं हो गया है। हाल ही में सामने आए एक मामले में 6 वर्षीय बच्ची को अगरबत्ती से जलाने की घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। माता-पिता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा है जबकि संचालक राजनीतिक संरक्षण का फायदा उठाकर सब कुछ दबाने की कोशिश कर रहा है। यह घटना न केवल शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है बल्कि बाल सुरक्षा के दावों पर भी सवाल खड़े कर रही है।

बेरहम घटना: 6 साल की मासूम को अगरबत्ती से जलाया

यह मामला 17-18 सितंबर 2025 का है जब KG-2 की कक्षा में पढ़ने वाली एक 6 वर्षीय बच्ची को स्कूल की एक शिक्षिका ने कथित तौर पर अगरबत्ती से जलाया। बच्ची के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी बुरी तरह डर गई है और अब स्कूल जाने से भी घबरा रही है। चिकित्सकीय जांच में बच्ची के हाथ पर जलने के निशान पाए गए जो दर्दनाक थे। पीड़ित परिवार ने तुरंत स्कूल प्रबंधन को सूचित किया लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।


दूसरे माता-पिता ने भी समान शिकायतें दर्ज कराई हैं। एक अन्य अभिभावक के अनुसार उनकी बेटी को वही आरोपी शिक्षिका ने जोरदार थप्पड़ मारा जिससे उसके दांतों में चार- पाँच दिनों तक तेज दर्द रहा। बच्ची को खाना चबाने में भी तकलीफ हो रही थी। ये घटनाए दर्शाती हैं कि स्कूल में शारीरिक सजा का चलन आम हो चुका है जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी प्रताड़ना से बच्चे में लंबे समय तक PTSD (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix