
Raipur के कारोबारी का आरोप—महिला DSP ने प्रेम जाल में फंसा कर ठगे करोड़ों रुपये
प्रेम संबंध का हवाला देकर करोड़ों की ठगी का आरोप
रायपुर के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारी का दावा है कि DSP ने पहले उनसे नजदीकियां बढ़ाईं, फिर शादी का झांसा देकर उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान DSP ने उनसे लगभग 2 करोड़ रुपये नकद, एक महंगी कार, और हीरे की अंगूठी उपहार के रूप में ले लिए। इन आरोपों के बीच दोनों के बीच हुए चैट के कथित स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

DSP के परिवार का पलटवार—“लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया”
विवाद बढ़ने के बाद DSP कल्पना वर्मा के पिता हेमंत वर्मा सामने आए। उनके अनुसार, लगभग दो महीने पहले उन्होंने पंडरी थाने में दीपक टंडन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कारोबारी ने बिजनेस लेन-देन का पैसा वापस नहीं किया। रकम लौटाने के लिए जो चेक दिया गया था वह बाउंस हो गया, जिसके बाद चेक बाउंस का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

सोशल मीडिया में हंगामा, पुलिस विभाग पर भी सवाल
इस पूरे प्रकरण के बाद सोशल मीडिया में DSP पर सवाल उठ रहे हैं और रायपुर पुलिस प्रशासन की भी भूमिका पर चर्चा हो रही है। वायरल चैट की सच्चाई और लेन-देन के वास्तविक तथ्यों को लेकर आधिकारिक जांच की मांग तेज हो गई है। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और मामला अब कानूनी दांवपेंच में उलझ गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



